पानापुर (सारण)”भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना” “बहना ने भाई के कलाई पे प्यार बांधा है”आदि गानो की पवित्रता को बरक़रार रखते हुए थानाक्षेत्र मे भाई बहनो का पवित्र महापर्व रक्षाबंधन रविवार को धूमधाम के साथ सम्पन्न हो गया।पुरे दिन भाईयो को बहनो के घर और बहनो को भाईयो के रक्षाबंधन हेतु आते जाते देखा गया।इस मौके पर राखी व मिठाई की दुकानो पर भीड़ भाड़ लगा रहा।बहने अपने- अपने भाइयो के कलाई पर राखियाँ बांधी तिलक किया तथा उनकी लम्बी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना किया।भाईयो ने भी अपनी बहनो के आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया।इस मौके पर नन्हे भाई बहनो का प्यार देख मन भाव विभोर हो रहा था।