छपरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व राज्यपाल राम मंदिर निर्माण के प्रणेता कल्याण सिंह के देहावसान से भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा ओजस्वी नेता कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे। जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। यह भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
छपरा सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सत्तारुढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, बिहार अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, विधायक कृष्ण कुमार मन्टु सिंह, सी एन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी ,लक्ष्मी ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण प्रकाश राजा, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, नितिन राज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, बलवंत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता अमरजीत कुमार सिंह, हरि नारायण सिंह, आदि ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।




Recent Comments