
गजब का था नजारा जब विभूतिपुर थानाध्यक्ष के हाथ में गुलाब देख शर्मिंदा हुए बिना हेलमेट वाले बाइक सवार
विभूतिपुर(समस्तीपुर) : फरवरी का महीना हो और कोई हाथों में गुलाब लेकर घूम रहा हो तो सहसा लोगो को याद आ जाता है वेलेंटाइन डे नजदीक है।पर आज विभूतिपुर थाना परिसर के सामने सिंघिया नरहन पथ व समस्तीपुर रोसरा मार्ग के शंकर चौक के समीप कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला।

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के नेतृत्व में विभूतिपुर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी हाथ में फूल व फूल का माला लेकर ट्रैफिक नियमो के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया।जिसमें बिना हेलमेट,ट्रिपल लोडिंग, बिना जूता दो पहिया वाहन चालकों को फूलों की माला पहना कर गुलाब का फूल भेंट कर हेलमेट पहनने और ट्रैफिक रूल का पालन करने का सलाह दिया गया।वही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को जब गुलाब के फूल भेंट किए तो वह शर्मशार हो गए और उनसे भविष्य में नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।वही थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह नई पहल शुरू की गई है।मौके पर इस अभियान मे एसआई विजय शंकर साह ,कैलाश प्रसाद सिंह,श्रीराम राम,योगेन्द्र सिंह, शिवनाथ प्रसाद यादव,भोगेन्द्र यादव ,अगम राम तथा सैफ जवान सहित सभी पुलिसकर्मी शामिल थे।
(रिपोर्ट:केशव बाबू : व्हाट्सएप:8228907052)




Recent Comments