सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के सेमरा गांव में उस समय हाहाकार मच गया जब द्वारिका मिश्र के पुत्र  10 दिनों से बीमार चल रहा था जिसका  इलाज पटना के एम्स में हो रही थी इसी बीच ईलाज के दौरान  राधेश्याम की मौत हो गया । मृत युवक का शव घर पर आया जहां चाची ने शव को  देखते ही चाची की भी मौके पर ही मौत हो गई जिससे पूरे गांव में हाहाकार मच गया । इस बात की जानकारी देते हुए कल्याणपुर पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच भरत सिंह ने बताया कि सेमरा के द्वारिका मिश्र का लगभग 35 वर्षीय पुत्र राधेश्याम मिश्र का 10 दिनों से बीमार चल रहा था जहां उसे पटना एम्स में इलाजरत था वही उसकी मौत हो गयी जहां उसकी शव शुक्रवार की शाम आई जहां पूरे परिवार के लोग रो रहा था  इसी बीच उसकी चाची ने  शव को देखा जिसे 62 वर्षीय रामेश्वर मिश्र की पत्नी इंद्रासन देवी ने जैसे ही राधेश्याम का शव  देखा वैसे ही उन्होंने भी अपना दम उसी जगह पर तोड़ दी । एक साथ एक ही परिवार के 2 लोगों की अर्थी देख जहां स्वजनों में चीख-पुकार मच गई वहीं इस हृदय विदारक घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया ।