फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
छापेमारी में पुलिस जवान की पत्नी समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार  

सिवान। बिहार के सिवान जिले में फर्जी पासपोर्ट बनाने का एक नया मामला सामने आया है। जहां सिवान पुलिस ने बिहार पुलिस जवान की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है और इसके साथ ही तीन और अन्य महिलाओं को भी सिवान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र की पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है। और यह घटना मैरवा थाना क्षेत्र के सिवान जीरादेई मुख्य मार्ग पर तितरा के समीप की है। जहां पुलिस ने सिवान के लाइन होटल में छापेमारी पर छापेमारी कर एक बड़ा नेटवर्क फर्जी पासपोर्ट बनाने और लाइन होटल में शराब पिलाने के जुर्म में सिवान में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं इन गिरफ्तार महिलाओं में सिवान जिले की मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव निवासी प्रियंका कुमारी राय है, और इसके साथ ही जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा की 1 महिला और सिवान की 2 महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार महिला के पास से एक पासपोर्ट, मुहर और 1 लाख रुपए नगद भी पुलिस ने बरामद किए गए हैं। सिवान पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं गिरफ्तार महिला प्रियंका राय का पति गोपालगंज निवासी अभिषेक कुमार है, जो बिहार पुलिस का जवान बताया गया है, और वर्तमान में शेखपुरा में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। खबरों के मुताबिक प्रियंका इसके पहले भी फर्जी एसडीओ, बीडीओ, सीओ के फर्जी हस्ताक्षर करने और मुहर रखने के जुर्म में जेल भी जा चुकी है।