
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-। तीनों लोक के पाप -पुण्यों के लेखा- जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुत
भगवान की सादगी से अवतरण दिवस जयंती समारोह कायस्थ समाज के लोगों ने चित्रगुप्त मंदिर सहित अपने -अपने घर में गुरुवार को लाॅक डाऊन के कारण सादगी और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए मनाई। चित्रगुप्त मंदिर तथा डाकबंगला रोड स्थित रंजीत श्रीवास्तव के आवासीय परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा -अर्चना कर मंगलकामना की और कोरोना वायरस संक्रमण के खात्मे के लिए प्रार्थना की।
कायस्थ महासभा के रास्ट्रीय महामंत्री युवा संभाग रंजीत श्रीवास्तव, संजीव कुमार बिक्कू, सौरभ सिन्हा, अक्षय सिन्हा, संजीत कुमार, राजन वर्मा, ज्ञान प्रकाश वर्मा आदि अहले सुबह चित्रगुप्त मन्दिर पहुंचे और फिजिकल डिस्टेंसिंग मेनटेन करते हुए पूजा -अर्चना की और शाम में सादगी से परिवार के संग अपने-अपने घर पर दीपक जलाकर जयंती मनाई ।पंडित अरुण कुमार ने भगवान चित्रगुप्त के अवतरण पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीनों लोक के पाप- पुण्य का लेखा -जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त ही है जो
एक दिव्य देव शक्ति चिन्तान्त: करण में चित्रित -चित्रों को पढ़ते हैं। उसी के अनुसार उस व्यक्ति के जीवन को नियमित करता है, अच्छे-बुरे कर्मो का फल भोग प्रदान करता है, न्याय करता है। उसी दिव्य देव- शक्ति का नाम चित्रगुप्त है।भगवान चित्रगुप्त जी के हाथ में मसि पात्र (दवात), लेखनी (कलम), कृपाण (तलवार), तथा पुस्तक उनके प्रादुर्भाव के समय ही विद्मान थे।




Recent Comments