Θ बेतिया – पौधा बांटकर व पौधारोपण कर युवा टीम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस :-अजितेश

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
जब भारतीय प्राण देकर भी अपने देश के शान वान और तिरंगा को सलामत रखते हैं तब कोरोना की क्या औकात की भारत के आजादी के जश्न को रोक सके। लौरिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांव में वृक्षारोपण व झंडा तोलन का कार्यक्रम किया गया। युवा हृदय सम्राट अजितेश कुमार उर्फ बब्लू भैया के सहयोग से लौरिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों के युवा टीम द्वारा झंडा तोलन व वृक्षारोपण किया गया। झंडा तोलन करने के पश्चात अजितेश कुमार उर्फ बब्लू भैया ने कहा कि लौरिया विधानसभा क्षेत्र के जनता का सेवा करना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है।

झंडा तोलन करते समय सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया गया और सभी ने अपने मुंह को मार्क्स से ढके रहे, सभी को हैंड वास से हाथ धुलवाकर सैनिटाइजर से हाथ साफ कराया गया। वही साठी गांव के शिव मंदिर प्रांगण अवला का पौधा लगाया गया वहीं 98 वर्षीय बुजुर्ग ने किया झंडा तोलन। दूसरे गांव वृदावन में 25 सदस्य युवा टीम द्वारा भी आंवला, पीपल, नीम के कई पौधे लगाए गए। वही लछनौता में युवा टीम द्वारा सिर्फ वृक्षारोपण किया गया।बाकी लगभग 80 गावो के टीम किया झंडा तोलन मौके पर अजितेश कुमार उर्फ बब्लू भैया के पिता दीनानाथ प्रसाद, बांके बिहारी प्रसाद, मोतीचंद, लालदेव साह, जगदीश पासवान, अजय प्रसाद, प्रमोद महतो मोहम्मद वजीर आलम, सरफराज, दिनेश, दीपू ,हरिंदर राम, रिपू सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।





Recent Comments