हरनाथपुर में कच्चा मकान गिरने से चार घायल

#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में एक कच्चा मकान
गिरने से चार को लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल
में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि नथुन सिंह के घर में रविवार की
सुबह उनके परिवार की एक महिला भोजन बना रही थी तभी मकान गिर गया। इसमें
तीन महिला तथा एक नौ वर्ष का बालक घायल हो गया। प्रखंड प्रमुख विनोद
कुमार सिंह के भाई जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में नथुन सिंह
पत्नी कल्पना देवी, बहू रूबी, प्रियंका देवी, पोता सन्नी सिंह मकान में
दबने से घायल हो गए। परिजनों के चीत्कार को सुनकर आसपास के लोग मदद के
लिए पहुंचे और दबे लोगों को बाहर निकाले। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. नरेंद्र
पाठक द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर को भेज दिया।
डॉ. पाठक ने बताया कि कल्पना देवी को कमर में ज्यादा चोट की शिकायत है,
उन्हें बेल्ट लगाने की सलाह दी गई है।
——–