
अमनौर में जाम से निजात का हुआ बंदोबस्त,वाहनों के आवागमन के नियंत्रण व निगरानी में तीन सेक्शन पुलिस बल रहेंगे तैनात
अमनौर(सारण):स्थानीय बाजार में माहाजाम से जूझ रहे लोगों कों राहत देने वाली खबर हैं कि माहाजाम से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा तीन सेक्शन पुलिस की स्थायी तैनाती की गयीं हैं। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को अधिकारियों की चली हाई लेवल की मीटिंग में इसकी जानकारी दी गयीं। जिसमें क़हा गया कि अमनौर में 3.5 किलोमीटर बाइपास रोड बनाने का प्रस्ताव हैं। लेकिन फिलहाल तबतक बाजार में जाम नहीं लंगे, इसके लिए पचरौर और मढौरा के रोड में अमनौर बाजार के आसपास पुलिस कि तैनाती कर वाहनों के आवागमन नियंत्रित व निगरानी में करायी जाएगी। जिससे कि जाम नहीं लगे।मालूम हो कि जाम कि समस्या से मुक्ति के लिए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी पूर्व से ही प्रयासरत हैं।अमनौर में पैतृक आवास होने के चलते खुद वो जाम कि समस्या को नजदीक से देख भी चुके हैं।




Recent Comments