ब्रह्मांड के सबसे इमानदार, काबिल व निष्पक्ष पत्रकार जी के नाम एक संदेश

नवीन सिंह परमार

श्रीमान ब्रह्मांड के सबसे इमानदार व काबिल पत्रकार जी
आपके जैसा एकलौता निष्पक्ष तो नहीं लेकिन एक पत्रकार जरूर हूँ ।ब्रह्मांड के सबसे इमानदार व काबिल पत्रकार जी
इस मैसेज के माध्यम से आपतक
मेरा सलाम पहुंचे ।
आपने आज जो पोस्ट किया है, उसका जवाब यह है कि मेरे जैसे लोगों के जीवन में बहुत सारी समस्याएं हैं ।
हमारी तकलीफे है कि खत्म होने की नाम ही नहीं लेती है । एक खत्म होता है कि दूसरा सामने आ जाता है ।
आपके जैसा मैं पैकेज पर नहीं हूँ,
हमारी समस्याएं हमें परेशान किए हुए रहती है । मगर फिर भी मुझे न ही मोदी से और न ही नीतीश कुमार से कोई भी शिकायत नहीं है । मैने आज तक औरो की तरह आपको पत्र भी नहीं लिखा की आप हमारी समस्या पर एक बार प्राइम टाइम कर दीजिए की हम छोटे शहर के पत्रकारों की समस्याएं पर भी सरकार ध्यान देदे।
जानते है, इतनी समस्या होने के बाद भी मैं खुश क्यों हूँ । क्योंकि जब आपको देखता हूं तो लगता है
आप के दर्द के आगे तो मेरा प्रॉब्लम तो कुछ भी नहीं है ।
जब भी आपको फेसबुक पर पढ़ता हूं दिल को तस्सली मिल जाती हैं कि मुझसे भी ज्यादा किसी कि जिंदगी झंड है । २३ मई के बाद ज़हर खा कर मर मत जाना श्रीमान, वरना हम जैसों को दिलासा किसका उतारा हुआ चहेरा देगा ।
एक्जिट पोल भी मैने आपके साथ देखा और वादा करता हूँ कि 23 को फाइनल रिजल्ट भी आपके ही साथ देखूंगा ।
सर , कृपया मतगणना वाले दिन दिन भर चलने वाली चर्चा परिचर्चा को आप ही होस्ट कीजियेगा। हमने तो कल ही अपनी वॉल पर बाकायदा अपील की है कि रिजल्ट NDTV पर ही देखें।
टीवी पर चर्चा के दौरान जब रिजल्ट आपके मन मुताबिक नहीं आएगा और आप मन ही मन अपने को कोशे गें तो मेरे दिल को तसल्ली मिलेगी । आप ही क्यों, आपके चैनल पर जब आपके चहेते वामपंथी मित्र जब मोदी के वापसी पर आहे भरेंगे और RSS के विचारधारा को कोसते हुए जब कहेंगे कि इस देश की लोकतंत्र खतरे में है तो मुझे काफी अच्छा लगेगा ।
एक बार पून: वादा करता हूँ कि
23 मई को रिजल्ट मैं तो NDTV पर ही देखूंगा.. मजा आयेगा..
कांग्रेसी व वामपंथी चम्मचों का
वो मुरझाए चेहरे, वो बौखलाहट देखकर अच्छा लगता है ।
अच्छा सर , फिर 23 मई को मिलते है…
आपका एक घनघोर प्रशंसक –
नवीन सिंह परमार
[ लेखक एक स्तंभकार व परमार मीडिया के निदेशक हैं ।]
parmarmediasiwan@gmail.com