
इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने सारण टीम हैदराबाद रवाना
छपरा : हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित प्रथम इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल बालक अंडर 15 हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण जिला टीम को प्रवेश मिल गया है । 25 से 29 मई तक तेलंगाना हैंडबॉल संघ के देखरेख में डुंडीगल , हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 14 सदस्यीय सारण जिला हैंडबॉल टीम मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर अवस्थित खेल भवन से रवाना हुई। एक पखवाड़े तक प्रखंड कार्यालय अवस्थित कृषि फार्म क्रीड़ा मैदान में चयनित टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर चला । खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी सैनिक कुणाल सिंह ने प्रशिक्षण दिया।

सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रथम प्रतियोगिता में बिहार से 11 जिला की टीम बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा के देखरेख में पहली बार भाग लेंगी । सभी टीम बेहतर प्रदर्शन करेंगी । सारण हैंडबॉल टीम के संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय ने खिलाड़ियों को खेल पोशाक देकर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी। सारण टीम को मुखिया अजीत कुमार सिंह , जिला अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह एवं चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया । मौके पर जिला संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद, संत जलेश्वर एकेडमी के प्रबंधक विनीत कुमार, कुणाल सिंह सहित अन्य थे। टीम के चीफ दी मिशन राष्ट्रीय खिलाड़ी रीतेश कुमार सिंह , कोच आकाश कुमार जबकि कैप्टन राजा कुमार है बनाये गये है । टीम में शामिल खिलाड़ी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक, रामदेव मध्य विद्यालय मशरक एवं संत जलेश्वर एकेडमी लौवा बनियापुर के छात्र है। खिलाड़ियों में राजा कुमार, डब्लू कुमार पंडित, ऋषिराज शर्मा, आदित्य कुमार, नितेश कुमार, प्रिंस कुमार, गणेश कुमार सिंह , रवि कुमार सिंह, ओमप्रकाश कुमार, शिवम कुमार , राजू कुमार यादव तथा अभिजीत कुमार शामिल है ।




Recent Comments