सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के रामबाग नहर पुल के पास एसएच 73 पर बोलेरो व पिकअप के टक्कर में मुफसिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव के पांच लोग घायल हो गए।घायलों में कुर्बान खान,किस्मत हुसैन खान,कुदरत खान, जलूलहक खान व परशुराम मांझी शामिल है।जिनका इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।गम्भीर रूप से घायल किस्मत हुसैन खान, कुर्बान खान,कुदरत खान व जलूलहक खान को प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल पानापुर थाना क्षेत्र के बकवां गांव में बरात से वापस बोलेरो से नहर के रास्ते जा रहे थे कि रामबाग नहर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गया ।जिसमें पांच लोग घायल हो गए।वही पिकअप के ड्राइवर व बोलेरो के ड्राइवर अपनी-अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गए।