सारण/तरैया

रेफरल अस्पताल तरैया व शिविरों में 150 लोगों का कोरोना जांच किया गया।जिसमें 10 लोगों का जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि रेफरल अस्पताल व शिविरों में 150 लोगों की रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच किया गया।जिसमें संग्रामपुर में 01,अरदेवा में 06 व भलुआ में 01 सहित कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।वही 140 लोगों का जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आया है।कोरोना पोजेटिव को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।अब प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है।आरटीपीसीआर से 15 लोगो का जांच रिपोर्ट सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।वही 45 वर्ष से ऊपर 18 और 18 वर्ष से उपर 85 कुल 103 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया।