
अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर- सोनहो मुख्य पथ ढोरलाही नारा के पास शुक्रवार को बस का ओभर टेक कर रहे बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक में ठोकर मार दी. जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए. जहां स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में तीनों घायलों को उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. घायलों में मढौरा थाना क्षेत्र के भीड़िया गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र आर्मी के जवान आयुष कुमार,ओम प्रकाश सिंह के पुत्र शुभम कुमार तथा भावलपुर गांव निवासी कमलदेव राम के पुत्र धनन्जय कुमार बताया गया है. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनो घायल युवकों को रेफर कर दिया. घटना के सम्बंध में घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि मकेर में आयोजित ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर एक ही बाइक से तीनों युवक सवार होकर घर लौट रहे थे. जहां ढोरलाही नारा के पास बिपरीत दिशा से एक बस आ रही थी वहीं का तेज गति से आ रही बोलेरो गाडी ने ओभर टेक करते हुए अचानक बाइक में ठोकर मार दिया.जिससे बाइक सवार तीनो युवक गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. जबकि बोलेरो चालक ठोकर मारते हुए फरार हो गया.




Recent Comments