सारण/तरैया

प्रखंड के गवन्द्री गांव में मंगलवार को ग्रामीण चिकित्सक डॉ.मनोज पंडित के आवास पर ग्रामीण चिकित्सक सहयोग समिति की एक आपातकालीन बैठक हुई।पिछले दिनों डॉ. मनोज पंडित रात्रि में सरेया रत्नाकर गांव से एक मरीज देखकर लौट रहे थे कि रास्ते मे कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉक्टर के बाइक को जबरन घेर लिया तथा ग्रामीण चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार कर उनके पैकेट से रुपये छीन लिये।शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दिये।इस घटना के बाद तरैया ग्रामीण चिकित्सा सहयोग समिति के सदस्यों की बैठक में उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकों ने एक स्वर में रात्रि में सेवा नहीं देने का निर्णय लिया।ग्रामीण चिकित्सकों के साथ ऐसी घटना होने पर रात्रि में चिकित्सीय सेवा नही देने का प्रस्ताव पारित हुआ।बैठक में लिये गये निर्णय व प्रस्ताव को सारण के पुलिस अधीक्षक व शल्य चिकित्सा पदाधिकारी सारण को भेजने का निर्णय लिया गया।बैठक में ग्रामीण सहयोग समिति संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गिरि,ग्रामीण चिकित्सक डॉ.मनोज पंडित,डॉ. विनय कुमार,डॉ.संजय कुमार यादव, डॉ.राजीव कुमार,डॉ.शंभु नाथ सिंह,डॉ.हरेन्द्र सिंह,डॉ. रंजय सिंह,डॉ.रंजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे।