• कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

सारण/अमनौर।बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानीय पीएचसी परिसर में अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. सोमवार को अपनी मागों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने बताया कि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तो 21 जुलाई से जिला से लेकर प्रखंड तक के सभी संविदा कर्मी डीपीएम,डीसीएम,डीपीसी,डीएएम,स्वास्थ्य प्रबंधक ,लेखापाल, बीएमओ,एएनएम,डाटा ऑपरेटर सहित सभी लोग अनिश्चितकाल हड़ताल में हड़ताल पर रहेंगे. संघ के सचिव पुष्पेंद्र कुमार पीयूष ने बताया की इस  कोविड19 जैसे महामारी के बाद भी हम लोग अपने जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं.इस अवधि में जिला में लगभग 20 लोग से ज्यादा कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इसके बावजूद भी सरकार  हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.। विगत 10 वर्षों से मानदेय पुनरीक्षित नहीं किया गया है. कोरोना महामारी में सरकार द्वारा डबल वेतन,भोजन देने को कहा गया पर अबतक सरकार द्वारा कुछ नहीं दिया गया. उक्त मौके पर पुष्पेंद्र कुमार पियूष ,शिव कुमार पासवान, अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,रौशन कुमार, प्रीति कुमारी आदि मौजूद थे.