सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव में बिजली के सॉर्ट सर्किट से आग लगने से तीन झोपड़ी जलकर राख हो गया।अग्निपीड़ित शिवनाथ राम,महेंद्र पंडित व योगेंद्र राय के घर में रखे दैनिक उपभोग के बस्तुएं, अन्न,वस्त्र सहित लाखो के समान जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के सॉर्ट सर्किट से पहले शिवनाथ राम के घर मे आग लग गया।और देखते-देखते ही महेंद्र पंडित व योगेंद्र राय के झोपड़ी जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाने की मशक्कत करने लगे।तबतक मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँच कर आग पर काबू पाया।मौके पर चंचलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया।