बैकुंठपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में गुरुवार को 75 लोगों का कोरोना जांच किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन राजन कुमार सिंह एवं कुमार दीपक ने एंटीजन कीट से जांच किया। जांच के दौरान सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए।