बैकुंठपुर। पांचवीं बार सिवान सांसद पति अजय सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी चुना गया है। उनके मनोनयन पर गोपालगंज जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार पुरी के नेतृत्व में संगठन के लोगों को एक -दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर हर्ष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार पुरी ने कहा कि अजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन को मजबूती मिलेगी। मौके पर उपाध्यक्ष पंडित मनीष कौशिक, सचिव चंदन कुमार, उपेंद्र गिरी, अरुण पटेल, अवधेश सिंह सहित कई लोग शामिल थे।