वाराणसी मंडल पर नये वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राजीव अग्रवाल ने कार्यभार किया ग्रह

वाराणसी (12 जुलाई, 2019) : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर नए वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया । इसके पूर्व आप पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में उप मुख्य इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे । ज्ञातव्य हो की पूर्व वरिष्ठ मंडलइंजीनियर(समन्वय) श्री अजय वार्ष्णेय का प्रमोशन अपर मंडल रेल प्रबंधक/इज्जतनगर होने के फलस्वरूप यह पद रिक्त हो गया था । राजीव अग्रवाल वास्तविक रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मूलनिवासी हैं तथा भारतीय रेलवे इंजीयरिंग सर्विसेज -2001 बैच के अंतर्गत भारतीय रेल सेवा में आये । इसके पूर्व श्री अग्रवाल ने उप मुख्य इंजीनियर/प्लानिंग एवं ड्राइंग/गोरखपुर एवं उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण/मुख्यालय/गोरखपुर जैसे पदों का भलीभांति निर्वहन किया है ।नवागत वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राजीव अग्रवाल ने बताया कि उनका फोकस वाराणसी मंडल पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलाप्मेंट करने का रहेगा ।
श्री राजीव अग्रवाल पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं । आपको सिविल इंजीनियरिंग के प्रबंधन का गहन अनुभव है ।