बैकुंठपुर। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता की विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुखिया संघ की बैठक हुई। बैठक में मुखिया सुनील सिंह, धर्मेंद्र दास, शंभू सहनी, प्रमोद यादव, तारा देवी, प्रतिमा देवी, मंजू देवी, कुंती देवी, उपेंद्र साह, उपेंद्र यादव, ललिता देवी, शीला देवी, आशा देवी, सुरेश प्रसाद यादव, सुनीता देवी सहित कई लोग शामिल थे।