कुपोषण से जंग में आईसीडीएस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा:-सीडीपीओ

पानापुर (सारण)मंगलवार को बाल विकास परियोजना पानापुर के प्रांगण में पोषण मेले का आयोजन किया गया।जिसमें सीडीपीओ शशि कुमारी, पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी, सहित सभी सेविका तथा सहायिका उपस्थित थीं ।सीडीपीओ ने कहा कि देश को विकास के पथ बढ़ाने के लिए बच्चों को कुपोषण से बचाना होगा ।जबतक बच्चे स्वास्थ्य और निरोग नहीं होंगे तबतक सही मामले में हम विकास नहीं कर पायेंगे ।पोषण के प्रति जागरूकता के लिए 8मार्च से 22मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया गया ।जिसमें सेविकाओं तथा जीविका दीदीयों ने प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने का काम किया।इससे पहले सेविकाओं ने परियोजना कार्यालय को फूल,बैलून तथा रंगोली बनाकर आकर्षक रूप से सजाया।फिर सभी प्रकार के हरा सब्जियों, फलों, तथा अन्य पौष्टिक खाध सामग्रियों का प्रदर्शनी लगाया।पूूरे परियोजना कार्यालय में “सही पोषण,देेश रोशन”माॅ का पूूूर्ण पोषण,बच्चों का भविष्य रोशन”,आयरन की गोली खाओ,एनीमिया को दूूर भगाओ आदि स्लोगन लिखेे हुुुए थे।