बैंक ग्राहक का पीछा कर रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा
मैरवा ( सिवान) : मझौली चौक के स्थित यूनियन बैंक से शुक्रवार को रुपए निकाल घर जा रहे एक बैंक ग्राहक का पीछा कर रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाद में वहां पहुंची पुलिस के हवाले उसे कर दिया गया। ग्राहक की होशियारी से उसका रुपया सुरक्षित बच गया। बताते हैं कि मेन रोड दवा व्यवसायी संतोष कुमार गोड़ मझौली रोड चौक के निकट स्थित यूनियन बैंक में रुपया निकालने गए थे।
उन्होंने 2 लाख 85 हजार रुपए की निकासी की। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकले बदमाश उनके पीछे लग गया। उन्हें संदेह हुआ तो वह चौकन्ना हो गए। होशियारी दिखाते हुए वे ,बैंक के निकट स्थित एक दुकान में चले गए। दुकानदार मुनिलाल उनकी जान पहचान के थे। उन्होंने रुपया थैला दुकानदार को दे दिया। इतने ही देर में पीछा करता हुआ उचक्का भी दुकान में पहुंच गया। रुपए उसके हाथ नहीं लगे, लेकिन उसने दुकानदार की मोबाइल उठा ली। संतोष ने यह देख लिया और दुकानदार को इसकी जानकारी दी।




Recent Comments