सिवान :बिजली का तार गिरने से गेहूं की फसल जली
#परवेज़ अख्तर/सीवान:जिले के सदर प्रखंड के गोपलापुर गांव में बिजली के 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने से किसानों की लगभग पांच बीघा गेहूं का फसल जल कर रख हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बिजली का तार टूटने की वजह से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान मंटू यादव, कन्हैया यादव, रामाशीष यादव, हीरा यादव की फसल जल गयी। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सदर प्रखंड के सीओ श्यामाकांत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई है। हल्का कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है। सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ को किसानों को दिया जाएगा।
_________________;;_;;;;