पानापुर में पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राजद ने निकाला आक्रोश मार्च

पानापुर में पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राजद ने निकाला आक्रोश मार्च

पानापुर(सारण)देश मे पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राजद कार्यकर्ता ने आक्रोश मार्च निकाला ।प्रखंड अध्यक्ष अनिल राय के नेतृत्व में साइकिल पर सवार  राजद के सैकड़ो कार्यकर्ता बेलौर बाजार से मिथौरा ,धेनुकी ,पानापुर बाजार होते तरैया तक आक्रोश मार्च निकाला । इस दौरान राजद कार्यकर्ता लालू यादव एवं तेजस्वी यादव के समर्थन में जमकर नारे लगा रहे थे । इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनिल राय ने कहा कि देश मे पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गयी है । पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों से किसान ,गरीब और हर तबका परेशान है । उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को जल्द वापस लेने की मांग की ।