आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन
हुसैनगंज(सिवान) : प्रखंड के मचकना पंचायत के करहनु पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन सीओ सिद्धनाथ सिंह, मुखिया सुमित कुमार व सरपंच कृष्णा साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि अब मचकना पंचायत के
लोगों को आवास, निवास, आय प्रमाण प त्र तथा दाखिल खारिज काे ले प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
इस पंचायत का सभी कार्य इसी कार्यालय से होगा।