बैंक आॅफ इंडिया मे स्टार महोत्सव में दी गई योजनाओं की जानकारी
कुन्दन कुमार( गड़खा )
गड़खा( सारण)
बैंक ऑफ इंडिया की गड़खा शाखा में स्टार महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर शाखा में आयोजित समारोह में ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, जीवनबीमा और अन्य बैंक की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई और इनके उपयोग के लिए ग्राहकों को प्रेरित किया गया। ग्राहकों की समस्याएं सुनी गई और इसके समाधान व बेहतर सर्विस देने का आश्वासन दिया गया। कई ग्राहकों के बीच 50 लाख से अधिक के लोन दिए गए। वहीं कुछ दुकानों में पीओएस मशीन का वितरण कर बैंक की तरफ से डिजिटल इंडिया की नई शुरुआत की गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राकेश कुमार, कुंदन कुमार, पंकज बैठा, सुमित, अभिषेक, टिंकू पांडेय व अन्य मौजूद थे।





Recent Comments