
योग गुरु बाबा रामदेव के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी, शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश
दैनिक खोज खबर डेस्क
योग गुरु बाबा रामदेव के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। ये गिरफ्तारी वारंट हरियाणा की एक अदालत ने जारी किया है।
आमतौर पर बाबा रामदेव अपने पतंजलि उत्पादों को ले चर्चा में रहते हैं मगर इस बार वे अपने भड़काऊ भाषण के कारण चर्चा में आये हैं।
कोर्ट के लगातार बुलावे पर भी कोर्ट में हाजिर न होने के कारण हरियाणा की अदालत ने बाबा रामदेव के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने रोहतक एसपी को बाबा रामदेव को शीघ्र गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का सख्त निर्देश दिया है।
यहाँ बता दे कि पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने स्वामी रामदेव के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में अपील की थी। जिसके बाद बाबा पर मामला दर्ज हुआ।
ये मामला जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़काऊ भाषण से संबंधित है।




Recent Comments