दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
गरभुआ में हुई छापेमारी में चार शराब कारोबारी गिरफ्तार।
113 लीटर चुलाई शराब बरामद।
करीब दो हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब को पुलिस ने की विनष्ट।
सिरिसिया ओ पी थाना क्षेत्र के गरभुआ गावं में गुरुवार की देर शाम पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया ।साथ 113 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया और करीब दो हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।मौके से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण ,तसला, गैस सिलेंडर, पाइप आदि बरामद की है, वही बड़ी नहर व सरेह मे चल रहे आधे दर्जन भट्ठी को नष्ट की गयी हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जयंत कांत के निर्देश पर एक टीम गठित कर उक्त छापेमारी की गई।गिरफ्तार शराब कारोबारी केश्वर मांझी, सिकंदर साह, संजय महतो,व युमना साह के पास से क्रमशः 5,13,15,व 10 लीटर शराब बरामद किया गया।साथ ही 70 लीटरशराब लावारिस हालात में पाया गया।छापेमारी दल में सिरिसिया, चनपटिया के प्रभारी थानाध्यक्ष अरूण कुमार, मनुआपुल,योगापट्टी , शनिचरी,नवलपुर आदि थाना समेत सुनील सिंह, सुधीर ठाकुर,जितेन्द्र शर्मा,रामाधार राम व भारी मात्रा में पुलिस बल शामिल थे। बिदित हो कि गरभुआ गावं अबैध शराब निर्माण का हब बन चुका था।पिछले दो माह के अन्दर पुलिस द्वारा की गई करवाई में यहां से दर्जनों शराब कारोबारियों को जेल भेजा जा चुका है।जबकि हजारो लीटर अर्द्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया और दर्जनों शराब की भट्टी ध्वस्त करने के साथ ही करीब दो दर्जन बाइक व आधा दर्जन चार पहिया वाहन जप्त किया गया है।थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि इस करवाई के बाद स्थानीय सरपंच व पुलिस के वार्ता के बाद कुछ समय के लिए इस धंधे पर विराम लगा था।परंतु विगत दिनों से फिर चालू कर दिया गया था।




Recent Comments