बोली-जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त कर पति के सपनों को करूंगी पूरा

रिविलगंज(सारण) : नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ मे अगामी 09 फरवरी को होने वाले उप चुनाव हेतु इंदू देवी ने गुरुवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। तत्कालीन वार्ड पार्षद संजय प्रसाद उर्फ लडडू प्रसाद कि आकस्मिक निधन गत 28-07-18 को गया था। तब इस वार्ड कि पार्षद का पद रिक्त था। इंदू देवी स्व संजय प्रसाद उर्फ लड्डू प्रसाद की पत्नी है तथा पूर्व में इंदु देवी इस वार्ड से पार्षद पद से एक बार जीत कर रिविलगंज नगर पंचायत कि मुख्य पार्षद भी रह चुकी है। नामांकन के बाद इंदू देवी ने अपने पति के सपने सकार करने के लिए जनता -जनार्दन से आशीर्वाद देने की अपील की। मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद शकुंतला देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह, मिन्टू राइन, शम्भु बाबा, दीनबंधु चौधरी, सरोज राय, इददू मिंया, अनुरंजन प्रसाद, अरविंद सिंह, डॉ प्रभु पंडित, राज किशोर सिंह आदि सैकड़ों समर्थकों द्वारा इंदू देवी को फुल की माला पहनाकर जीत की अग्रिम बधाई दी गयी।