सिवान :अपहृत विवाहिता की तलाश में सिलीगुड़ी पुलिस पहुंची भगवानपुर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 भगवानपुर हाट (सिवान) : 
अपहृत विवाहिता की तलाश में सिलीगुड़ी पुलिस ने शनवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि सिलीगुड़ी के मतिगरा थाने के एएसआइ मिर्जा हाशिम, महिला पुलिस चंदना पॉल तथा रोजनी क्षेत्री ने अपने थाना कांड संख्या 609/17 के आरोपित महमदपुर  गांव निवासी विक्रम राय की गिरफ्तारी
एवं अपहृत महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी की। सफलता हाथ नहीं लगने पर वहां की पुलिस वापस लौट गई। विक्रम राय पर एक महिला के अपहरण की एफआइआर दर्ज है।