बेतिया – गौनाहा:– *एसएसबी को देख तस्करी के दो मवेशी छोड़कर भागा कारोबारी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* एसएसबी के हाथो लगातार पकड मे आ रहे तस्कर और तस्करी के सामान के बावजूद तस्करो के द्वारा तस्करी करना जारी है । इसी क्रम मे एक तस्कर के द्वारा भारत से नेपाल ले जा रहे दो भैंस को भांगहा बाजार स्थित बिओपी के जवानो गश्त के दौरान धर दबोचा है।
इसकी जानकारी देते हुए 44 बी बटालियन एसएसबी डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार रजक ने बताया कि यह कारवाई पिलर संख्या 425/18 के पास से बार्डर पर एसआई जिडी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जवानो ने गश्त करते समय किया है ।आगे उन्होने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र से जवानो ने एक संदिग्ध आदमी को एक जोडी भैस के साथ आते देखा तभी उस संदिग्ध आदमी की नजर जवानो पर पडी तो वह भैंस छोड़कर फरार हो गया। जप्त भैंस की अनुमानित कीमत 40000/₹ आंकी गई है। वही अग्रसर कार्रवाई के लिए जप्त भैंस को सहनावला स्थित पकडी फाटक को सौंप दिया गया ।




Recent Comments