पानापुर (सारण) गश्ती कर स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के सारंगपुर बाँध से एक युवक को नब्बे बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।स्थानीय प्रशासन होली के दिन गश्ती कर रही थी ताकि कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे ।इसी दौरान बाईक पर सवार एक युवक बोड़े मे अंग्रेजी शराब लेकर शराब विक्रेता के पास पहुँचाने जा रहा था।तभी गश्ती कर रही पुलिस पर उसकी नजर पड़ी तथा वह घबरा गया।युवक को घबराया देख पुलिस ने युवक के बाईक पर रखे बोड़े की तलाश ली।जिसमें नब्बे बोतल अंग्रेजी शराब पाया गया ।पूछताछ के बाद युवक की पहचान बैकुण्ठपुर थानाक्षेत्र के मड़वा निवासी राकेश राय के रूप में प हुआ।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।