बेतिया – गौनाहा:– ​*वाहन जांच मे पकडे गये चालको से वसूला गया बाइस सौ रूपये*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाई जा रही वाहन जांच मे दो दिनो के अंदर बाइस सौ रूपये का चलान काटा गया है । 
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रणबीर कुमार झा ने बताया कि कल गुरूवार से चलाई जा रही वाहन जांच मे कई मोटरसाइकिल मालिक द्वारा जरूरी कागजात नही दिखाने के एवज मे बाइस सौ रूपये की चलान काटा गया है ।पकडे गये वाहन का जांच उपरांत यह कारवाई की गई है । वही आगे बताये की वाहन जांच का कार्रवाई आगे अगले आदेश तक जारी रहेगा ।