राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।हल्की बारिश से प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा बाजार का मुख्य सड़क हुआ नालों में तब्दील। इस संदर्भ में बताया जाता है कि सरिसवा से बेतिया जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग में हल्की बारिश होने पर नाले के पानी का बहाव सड़कों पर कर दिया जाता है जिसे पैदल भी चलना दुर्लभ हो जाता है ।बता दें कि पूर्व सांसद स्वर्गीय पंडित रघुनाथ झा के संसदीय काल में यहां पर नाला का जीर्णोद्धार का कार्य किया गया था पर कुछ लोगों द्वारा नाले को कैप्चर कर लेने से नाले की पानी का बहाव रुक गया है। जिसके चलते हल्की बारिश होने पर भी नाले के पानी को सड़क पर छोड़ दिया जाता है जिससे सड़क नाले में तब्दील हो जाती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है ।लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द नाले पर अतिक्रमण को हटाया जाए एवं नाले का सफाई करवाया जाये ताकि गन्दी पानी का निकासी होते रहे।