राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया: सुबह 7:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक निर्धारित समय के बीच मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया पहले सुबह ही पीठासीन अधिकारी मतदान कर्मी सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे इस दौरान मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर लग गई थी अन्य दिनों की तरह धूप ना होकर सुबह में लगभग 9:00 बजे तक ठंडी का आलम रहा उसके बाद चिलचिलाती धूप ने अपना रंग दिखाया संस्कृत महाविद्यालय मतदान केंद्र संख्या 171 और 172 पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लग गई थी इस दौरान कुछ मतदाताओं ने ईवीएम मशीन के सिटी मिसिंग की शिकायत पीठासीन अधिकारी से की जिसे त्वरित ठीक कर दिया गया वहीं मतदान केंद्र संख्या 170 का ईवीएम मशीन लगभग आधा घंटा तक तकनीकी रूप से खराब रहा जिससे मतदान बाधित हुआ लेकिन तुरंत मशीन को ठीक कर मतदान प्रारंभ कर दिया गया इधर बूथ नंबर 169 174 175 179 180 181 205 206 207 208 191 192 193 194 158 159 160 161 162 264 265 266 269 268 222 223 224 220 221 262 आदि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें रही लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ मतदान केंद्र संख्या 262 पर नाम अशुद्धि होने के कारण पीठासीन अधिकारी द्वारा वोटरों से आवश्यक पूछताछ उपरांत मतदान करने की अनुमति दे दी गई हालांकि इसकी सूचना बताया जाता है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भी दे दी गई थी ।बताते चलें कि एसडीएम विद्यानंद पासवान एसडीपीओ पंकज कुमार रावत पूरे दल बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे कुल मिलाकर छठे चरण का चुनाव बेतिया लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया




Recent Comments