विजय कुमार शर्मा प,च,बिहारबगहा(प0च0) रविवार को नगर थाना क्षेत्र के गोड़ियापट्टी में छापेमारी के दैरान नगर थाना ने 18 पैकेट 8pm फ्रूटी के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार किया है। बता दे कि उक्त कारोबारी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोरियापट्टी निवासी बैजनाथ शाह के पुत्र पशुपति कुमार के रूप में किया जा रहा है। सूचना के अनुसार छापामारी में कुल 200 एम एल के 18 पैकेट 8pm की फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ उक्त कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। वही थाना प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंग्रेजी शराब पशुपति ने अपने यहां लाया है।गुप्त सूचना पाने पर हमारी टीम ने पशुपति के घर पर छापा मार कर कुल 18 पैकेट अंग्रेजी शराब जब्त किया गया जो कि 200 एम एल का एक पैकेट है। उक्त मामले की जांच प्रताल कर एफ०आई०आर० दर्ज कर, कांड संख्या- 198/19 धारा 30 A बिहार मधनिषेद एंव संसोधित उत्पात अधिनियम के तहत उक्त धंधेबाज़ को बगहा उप कारा भेज दिया गया।