दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शनिचरी संवाद सूत्र – थाना क्षेत्र के बहुआरवा गांव गाजी मिया के टोला में बृहस्पतिवार देर शाम को हाईटेंशन बिजली के लटके जर्जर तार के चपेट मे आने से गावं के अनारूल मिया का 13 वर्षीय पुत्र जो कक्षा 8 का छात्र रैफुल आलम की मौत घटनास्थल पर ही गई है । इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा स्थानीय ग्रामीणो और मृतक के पिता अलार्म मियां का कहना है कि बिजली बिभाग के लापरवाही से ऐसी घटना घटी है । बार बार बिजली विभाग के कर्मियों से कहने के बावजूद भी जर्जर लटके हुए तार को बदला व ऊपर नहीं गया। घटना से पहले भी कई बार जर्जर तार टूट कर नीचे गिरा है और ग्रामीण बार-बार भगवान भरोसे बचे हैं । इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि इस घटना का कोई खबर हमें नहीं मिला है ।