
महागठबंधन का होंगा सफाया : सच्चिदानंद राय
मशरक(सारण ) भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधान पार्षद सचिदानंद राय ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें झुठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है। 23 मई को चुनाव नतीजे सामने आने के बाद महागठबंधन का सफाया हो जायेगा। और वे लोग वह ढूंढने से भी नहीं मिलेगा। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के महाराजगंज, गोरेयाकोठी, बनियापुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो का भ्रमण कर जनता से मिलने के बाद कही। वे मशरक में अपने प्रतिनिधि व भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुना पाण्डेय के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कही। इस मौके पर भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुना पाण्डेय, प्रभुनारायण ओझा, सत्येंद्र सिंह, कुमार ज्ञानेश मुख्य रूप से उपस्थित थे।पुलिस उन्होंने दावा किया कि राजद की समाप्ति की कहानी 23 मई से शुरू हो जायेगी। बिहार में एनडीए क्लीन स्वीप करेगा । जबकि महागठबंधन चारों खाने चित हो जायेगा। वे मशरक में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने अपने बूथों पर जाकर नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाए जाने को ले भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए आम आदमी को प्रेरित करें। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में लहर नहीं सुनामी चल रही है। महामिलावटी गठबंधन झूठ को हवा देना चाहती है। जनता उन की हवा निकाल देंगी। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास और देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती। लोकसभा चुनाव भी इन्हीं मुद्दों के आधार पर हो रहे हैं। जनता भी मजबूत सरकार बनाने में दिलचस्पी दिखा रही है। इस बार के चुनाव में एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटे जीतेगी महामिलावटी विपक्ष के सारे प्रपंच धरे के धरे रह जायेगा।




Recent Comments