सारण :मढौरा में अतिरिक्त ट्रेन की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना हुआ सम्पन्न

मढ़ौरा(सारण)
छपरा -थावे रेलखंड पर अतिरिक्त ट्रेनों की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी और दैनिक रेल यात्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में मढ़ौरा रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री भारत सरकार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भी अपनी संवाद प्रेषण में अपनी मांगों की जानकरी आप के जिलाध्यक्ष ऊमेश्वर सिंह मुन्नी ने दी ।

सोमवार को धरना की सूचना पर मढौरा रेलवे स्टेशन पर विभाग ने अतरिक्त आरपीएफ की तैनाती कर रखी थी ।

धरना का अध्यक्षता मढ़ौरा प्रखंड आप के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार राय तथा संचालन पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी ने किया।इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि अगर एक महीने के अंदर इस रेलखंड पर अतिरिक्त ट्रेनों की मांग नहीं मानी गई तो रेल चक्का जाम किया जाएगा।मालूम हो कि ट्रेनों की कमी के कारण उक्त रेलखंड के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोग निजी सवारी गाड़ियों से यात्रा करने को मजबूर है।जिससे उन्हें आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है।धरना कार्यक्रम में पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुशील सिंह,शास्वत राय,प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना, सचिव रंजीत सिंह, मनीन्द्र कुमार सिंह , भोला मिश्रा, ऱाणा प्रताप सिंह,दीनानाथ सिंह,अरूण कुमार,प्रभू राय,रमेश प्रसाद मोटरी सिंह , मनोज कुमार प्रसाद,संतोष कुमार चौरसिया,शेख नूर आलम , राजीव कुमार , खीरोधर प्र यादव , शैलेंद्र साह , विनोद यादव मंटू कुमार , अजय कुमार , राजनाथ राय , महावीर शाह , दीनानाथ सिंह , मिश्री लाल महतो , नागा साह , दिलीप यादव , हरी ओम कुमार महाबीर प्रसाद,संजीत कुमार सिंह,श्रवन कुमार पासवान, देव चंद्र सिंह समेत दर्जनों रेल यात्री उपस्थित थे ।
मालूम हो की छपरा-थावे रेलखंड पर अमान परिवर्तन के बाद वर्षों से नाकाफी ट्रेनों की संख्या को लेकर दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी है । इस रेल खंड के मढौरा और मशरक स्टेशनों के बीच से यात्रा करने वाले जिला वासियों को चल रही एक जोड़ी ट्रेन के समय सारणी से भी कोई ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है । कारण के जिला मुख्यालय में सुबह जाने के लिये ट्रेन 11 बजे के लगभग है और लौटने के लिये दो बजे दोपहर के बाद नहीं है । जिससे की दैनिक यात्री वर्षों से परेशानी झेल रहे है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी मंडल के अधिकरियों ने अतरिक्त ट्रेनों का प्रस्ताव पास कर केंद्रीय सरकार के पास भेज दी है । जिससे आम लोगों में अब ये उम्मीद बंधी है की शीघ्र ही इस रेलखंड पर अतिरिक्त ट्रेनें दौरेगी ।