सिवान :टेंपो पलटने से महिला समेत दो घायल
#परवेज अख्तर
सिवान
जिले के पचरुखी-तरवारा मुख्य मार्ग के फलपुरा गांव के समीप तरवारा से सवारी लेकर पचरुखी जा रही अनियंत्रित टेंपो के खड्डे में पलटने से एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया घायलों में फलपूरा गांव के बन्नू माझी के रूप में की गई है जबकि घायल महिला की पहचान नहीं हो सकती है प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी अब तक नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई की जाएगी




Recent Comments