योगापट्टी:-नेत्र परीक्षण मे सैकडो का मुफ्त ईलाज
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखंड के नवलपुर उच्च विद्यालय मे सोमवार को ओएनजीसी के तत्वावधान मे नेत्र जान्च शिविर का आयोजन हुआ । जिसमे सैकड़ो मरीजो के नेत्र परीक्षण के बाद मुफ्त दवा चश्मा दिया गया । वही नेत्र के अपरेशन के मरीजो को जान्च के बाद उन्हे अनुग्रह दृष्टि दान सेवा संस्थान के गोरखपुर केन्द्र पर इन मरीजो के आख का अपरेशन निशुल्क किया जायेगा । नेत्र जांच शिविर मे पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक आरएसएस पांडेय ने कहा कि आख मनुष्य का अनमोल रत्न है । इसके बिना किसी भी मनुष्य का जीवन सार्थक नही हो सकता । नेत्र दान करना सौ गौ दान करने के बराबर है । इस लिए हमे भी शिविर के महत्व को समझकर ओएनजीसी द्वारा उठाए गए महान कदम का सहयोग कर अधिक से अधिक नेत्र रोगियो को इसका दिलाने का काम करे । उपेन्द्र परासर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेत्र वह दर्पण है जो दुनिया के सभी चीजो की दर्शन कराती है । इसके बिना दुनिया कैसी है इसकी केवल कल्पना मात्र की जा सकती है । स्थानीय विधायक विनय बिहारी ने कहा कि नेत्र रोगियो के लिए सरकार और गैर सरकारी संस्थानो के द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता है । जो मानवीय जीवन के कल्याण के लिए सार्थक कदम है । शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग के रूप मे नेत्र है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लौरिया प्रमुख शंभू तिवारी ने कहा कि आख के बिना मनुष्य का जीवन सार्थक नही है । इस शिविर के माध्यम से प्रखंड के सभी नेत्र रोगी लाभ उठावे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव उर्फ बब्लू सिंह ने किया । उन्होंने बताया कि ओएनजीसी के तत्वावधान मे नेत्र जान्च शिविर मे पहुंचे सैकड़ो रोगियो का परीक्षण के बाद मुफ्त दवा चश्मा दिया गया । उन्होने बताया कि नेत्र रोगियो मे जिनका अपरेशन करना है वे लोग कल संस्थान के द्वारा बस से गोरखपुर मे अपना अपरेशन मुफ्त करायेंगे । उन लोगो का यात्रा शुल्क भी मुफ्त है । कार्यक्रम को योगापटटी प्रमुख रविकांत चौरसिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय विजय पांडेय कौशल किशोर पाण्डेय धर्मनाथ यादव आदि लोगो न संबोधित किया ।




Recent Comments