सारण :पावर सब स्टेशन स्थानांतरित होने की खबर से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पावर ग्रिड में ताला जड़ धरना प्रदर्शन किया 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
प्रखंड के रसुलपुर गांव में प्रस्तावित पावर सब स्टेशन स्थानांतरित होने की खबर से स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पावर ग्रिड में ताला जड़ कार्य बाधित किया. तथा विभाग के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना एवं प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन में शामिल  हुस्सेपुर पंचायत के मुखिया सत्येंद्र सिंह, तरवार पंचायत के मुखिया बिन्देश्वरी राय, बरदहियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमाशंकर राय, रसुलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेन्द्र प्रसाद मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, सीताराम पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, ध्रुप प्रसाद, महेश पाण्डेय, बीरेन्द्र राय, मेराज हुसैन, कमल महतो, मोनाका साह, अरुण महतो, बिनोद सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि  निर्माणाधीन पावर ग्रिड के अधिकारियों ने हम सभी ग्राम वासियों को अश्वासन दिया गया था कि इसके बगल में पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा तथा उसके माध्यम से यहां के लगभग आठ पंचायतों को विधुत आपूर्ति किया जाएगा. मगर पावर ग्रिड निर्माण कार्य अंतिम रूप में है बावजूद पावर सब स्टेशन के लिए अबतक कोई पहल नहीं किया गया. वहीं दुसरे जगह स्थानांतरित किया जा रहा है. इधर इसकी सूचना मिलते ही अमनौर थाना के एसआई रामबहादुर माली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उक्त मांगें नहीं मानी गई तबतक विरोध जारी रहेगा. सुचना मिलने के बाद विधुत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार व अमनौर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों से इस मामले में समय मांगा. तथा वरिये पदाधिकारियों से बात कर उक्त समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ.