
भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेताओं के घर लगे झंडे एवं पार्टी के स्टीकर-:
डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत एवं भैरोपुर निजामत पंचायत मे दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत पार्टी के झंडे एवं स्टीकर लगाए गए ।
इस अवसर पर पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी के नेतृत्व मे परिवार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत मे वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह एवं भैरोपुर निजामत पंचायत मे पार्टी के महामंत्री मुन्ना साह , बालेश्वर चौरसिया , राधेश्याम चौरसिया , नागेन्द जी सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों के घर पर पार्टी के झंडे एवं स्टीकर लगाया गया एवं लोकसभा चुनाव के तैयारियों मे कार्यकर्ताओं को तन मन से लग जाने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह , किसान मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह , भरत पंडित , रामदेव भगत , सुरेन्द्र भगत , शत्रुघ्न साह , रामबाबु साह , बालेश्वर साह , प्रभुनाथ उपाध्याय , सरयुग राय , मनीष कुमार सिंह , प्रदीप साह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Recent Comments