आरसीपी सिंह का एनडीए कार्यकर्ताओं ने अमनौर में किया भव्य स्वागत

अमनौर /सारण – जदयू संसदीय दल के नेता व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का अमनौर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया. मालूम हो कि जदयू संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह बुधवार को सिवान एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे. जहां अमनौर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अमरेन्द्र नारायण ललन, संतोष सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, जदयू नेता राज दिपक, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, मनन सिंह, मकसूद आलम आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.