राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया। शनिवार के दिन कोलकता से आये निदेशक राजेश शारडा ने नव निर्मित डिस्टिलिरी प्लांट का उदघाट्न किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इथनॉल का उद्घाटन शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।मुहूर्त के मुताबिक रामनवमी के अवसर पर लोडिंग पॉइंट स्थल पर पूजनोत्सव किया गया।मोलासेस से भरे टैंक और पंप का श्री गणेश किया गया।श्री शारडा ने बताया कि इथनॉल उत्पादन से पेट्रोलियम में आ रहे खर्च में कमी आयेगी।इसका उपयोग पेट्रोलियम की जगह भी किया जा सकता है।पूजनोत्सव के उपरांत उन्होंने फोर जी कैम्प्स परिसर में चार मंजिली इमारत निर्माण का शिलान्यास किया।उन्होंने निर्माण कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर एस के मिश्रा को बेहतर सुविधाओं से जुड़े फ्लैट निर्माण का निर्देश दिया ।उन्होंने कहा कि फ्लैट में पेयजल और अग्निशामक का व्यवस्था रहनी चाहिये।इस अवसर पर निर्माण कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मनोज कुमार मिश्रा, अरुण कुमार चौबे, अक्षय कुमार, सुनील कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित्त रहे।मौके पर उपस्थित्त निदेशक सीएल शुक्ला ने बताया कि इथनॉल प्लांट के स्थापना से क्षेत्र का विकास होगा,और गरीबी दूर होगी।बताते चले कि बिगत 18 अप्रैल 2918 को इथनॉल प्लांट की आधारशिला रखी गयी थी।इसके बाद से युद्धस्तर पर प्लांट का निर्माण शुरू किया गया।जीएम डिस्टिलिरी के मुताबिक बॉयलर की क्षमता 24 टन प्रति घंटा है।पूजनोत्सव में जीएम कमर्शियल अजित कुमार ,जीएम केन डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी,जीएम तकनीकी विजय कुमार दीक्षित, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश कुमार दुबे,मैनेजर एचआर रमाकांत मिश्र, लेखा प्रवन्धक विजय आनंद,रोकड़पाल राज कुमार झुनझुनवाला,रामजी सिंह, सुनील वर्मा ,प्राज कंपनी के अभियंता,सुगर सप्लायर और निर्माण कंपनी के कर्मी उपस्थित्त रहे।




Recent Comments