बेतिया – गौनाहा:– *दुसरे दिन भी हडताल जारी कैसे होगी खेती किसान परेशान*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आज दूसरे दिन भी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को किसान भवन के समक्ष किसान सलाहकारों ने प्रदर्शन किया व दुसरे दिन भी हडताल पर बैठे रहे । किसान सलाहकारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन अपनी उपेक्षापूर्ण नीति के विरुद्ध सरकार विरोधी नारे भी लागाये ।संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि सरकार प्रायोजित योजनाओं के संचालन में किसान सलाहकारों की अति महत्वपूर्ण योगदान होता है ।किसान व पंचायतों से हमारा सीधा जुड़ाव है । किसानों से हम प्रतिदिन रूबरू होते हैं ,बावजूद हमें उपेक्षित रखा गया है । संजीव कुमार राय ने आरोप लगाया कि किसान सालाहकार हड़ताल पर हैं, इस बीच किसान चौपाल और अन्य कृषि योजनाओं की खानापूर्ति में विभाग लगा हुआ है । वहीं किसान, सुरेश यादव, रमेश कुमार, पेमचंदजी, ओमप्रकाश यादव, सुनिल सिंह सहित, दर्जनो किसानों में रोष व्याप्त किया है । किसान सलाहकारों को जनसेवक या ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता के पद पर समायोजित करने, नियुक्ति होने तक समतुल्य मानदेय तत्काल प्रभाव से लागू करने , भविष्य निधि संगठन के तहत किसान सलाहकारों को अच्छादित करने आदि शामिल हैं । प्रदर्शन करने वाले किसान सलाहकारने बताया कि बहुत सलाहकार जिला मे गए है । वही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे किसान सलाहकार शशि भूषण श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, अनील गढ़वाल, सन्नी कुमार तीवारी व जिला में सुभाष कुमार, किशोर कुमार समेत पांच लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में गये हुऐ हैं ।




Recent Comments