पूर्व मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सड़क को मुख्य मार्ग से जोडने की किया मांग
परवेज अख्तर
रघुनाथपुर,सीवान
पूर्व कविला मंत्री विक्रम कुंवर ने शनिवार को रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर बिहार सरकार से ग्रामिणो क्षेत्रो के सडक को मुख्यमार्ग से जोडने का मांग राग अलापा । कुंवर ने बिहार सरकार के कार्यशैली व विकास की गति पर जोरदार बरसे । उन्होने बताया कि क्षेत्र में अभी भी बहुत सडक ऐसे है कि गढ़े में तब्दील होने कगार पर है । जहाँ पर अभी तक सड़क में आवागमन करना मुसकील हो चुकी है । जिससे क्षेत्रो के विकास में सरकार से अविल्म सड़क निर्माण अराने की मांग की गई है ।
कुंवर ने बताया कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के मुरारपट्टी से बेलवार , बेलवार से अमहरा पंजवार कांलेज , नेवारी मोड से टारी बाजार व नेवारी मोड से नेवारी गांव की सडक का हालात बदसे बदतर हो चुकी है । इस सडको को मुख्यमार्ग से जोडने में सरकार ने सौतेला व्यवहार कर रही है । उन्होने बताया कि विगत दस वर्षो से इस मार्ग का निर्माण अवरूध है । जिससे ग्रामिणो को सडक में पैदल चलना पहाड़ तोडने के समान है । इस मार्ग से सैकडो गांव का आवागमन होने से दूरघटना होने की सम्भावना बरकरार है ।




Recent Comments