राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

डिजिटल थाना होगा मझौलिया

मुंबई के इंजीनियर कार्य करने में जुटे 25 दिनों में कार्य होगा पूर्णमझौलिया ।जिले के पुलिस कप्तान जयंत कांत के निर्देश पर मझौलिया थाना में डिजिटल थाना को लेकर मुंबई के दो इंजीनियर कार्य करने में जुट गए हैं ।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि बिहार का पहला थाना मझौलिया होगा जहां पर मालखाना से लेकर सिरिस्ता को डिजिटल किया जा रहा है ।अब घर बैठे ही शिकायतकर्ता ऑनलाइन आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं एवं अपना कांड संख्या को डालकर हुये एफआईआर का नकल भी देख सकते हैं ।उन्होंने बताया कि यह कार्य 25 दिनों के भीतर कर लिया जाएगा ।उन्होंने बताया कि इसके लिए मझौलिया थाना में महाराष्ट्र से दो इंजीनियर आए हैं जो अपने कार्यों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।