दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

रविवार को खुले रहेंगे बिजली विभाग के राजस्व काउंटर बेतिया बिजली विभाग ने राजस्व वसूली की कमी को देखते हुए फरवरी माह के अंतिम रविवार को अपने बिजली विभाग का राजस्व काउंटर संपूर्ण जिले में खोलने का निर्णय लिया है इस संदर्भ में विद्युत कार्यपालक अभियंता दिवाकर लाल एवं सहायक विद्युत अभियंता धीरज सती ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष सत्र 2018 19 के लक्ष्य की कमी को देखते हुए फरवरी माह के अंतिम रविवार को भी राजस्व वसूली के लिए अपना राजू सो काउंटर खोलने का विभाग ने निर्णय लिया है जबकि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को विभागीय स्तर से राजस्व काउंटर का संचालन होता आ रहा है परंतु अभी तक राजस्व वसूली का लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने के कारण ऐसा निर्णय लेना पड़ा है